Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

कॉमेडी-एक्शन और इमोशन के साथ शाहरुख खान की पावरपैक्ड परफॉर्मेंस

पठान और जवान की सफलता के बाद लोग शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनकी ये मच अवेटेड फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. कुछ समय पहले ड्रॉप 1 के नाम से फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था. जिसके बाद से इस फिल्म को देखने के लिए फैंस की एक्साइटेड बढ़ गई थी. वहीं, अब मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज करके किंग खान के फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है.

टीजर वीडियो में पांच दोस्तों की कहानी दिखाई गई थी, जो लंदन जाना चाहते हैं. दोस्तों के इसी ग्रुप में विक्की कौशल, तापसी पन्नू के साथ साथ शाहरुख खान भी शामिल हैं. वहीं उसके बाद मेकर्स ने ड्रॉप 2 और ड्रॉप 3 के नाम से फिल्म के दो गाने भी रिलीज किए और अब सभी के इंतजार को खत्म करते हुए ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.

डंकी का ट्रेलर वीडियो आप यहां देख सकते हैं. जिस तरह टीजर में शाहरुख अलग-अलग कई लुक्स में नजर आए थे. ठीक उसी तरह वो ट्रेलर में भी दिख रहे हैं. शाहरुख के लुक्स से लोग काफी इंप्रेस हो रहे हैं. अब फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. इसी के साथ ट्रेलर में किंग खान एक से बढ़कर एक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं. इस पावरपैक्ड परफॉर्मेंस वाले ट्रेलर से फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है. वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि जवान और पठान की तरह डंकी भी सिनेमाघरों में छप्परफाड़ कमाई करेगी.