Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का वर्चुअल संबोधन, कार्यक्रम में जुड़े     |   लखनऊ में CM योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन     |   कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन सोमवार को होगा     |   कल सुबह 4:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो... छठ पूजा पर DMRC का ऐलान     |   छठ की खुशियों के बीच पटना में हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक… 3 की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन     |  

राजस्थान में भीषण गर्मी, जैसलमेर में तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राजस्थान में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। जैसलमेर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि राज्य में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। बीकानेर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर और गंगानगर में 44.6 डिग्री, फलौदी में 44.2 डिग्री, कोटा में 44 डिग्री, चूरू में 43.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.3 डिग्री, जोधपुर में 42.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 42.4 डिग्री, पिलानी में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी और पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की पूरी संभावना है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में 8 से 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री रह सकता है। इस दौरान इन इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।