Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

AAP में शामिल हुए कई नेता, केरल-असम चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुमन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को मजबूत करते हुए करीब तीन दर्जन सरपंचों, पंचों और कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। जारी बयान के अनुसार, पार्टी में शामिल होने वालों में पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष (एससी विंग) साहिब सिंह छज्जलवड्डी और जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष (अमृतसर ग्रामीण) सरबजीत कौर समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी राजवीर सिंह घुमन ने सभी नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।

नए शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर AAP में शामिल हुए हैं। इस दौरान पंजाब खादी वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन गगनदीप सिंह आहूवालिया भी मौजूद रहे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने केरल और असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। इस सूची में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्टार प्रचारकों में मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन के अलावा सांसद संदीप पाठक, हरभजन सिंह और गुरमीत सिंह मीत हेयर के नाम भी शामिल हैं। केरल प्रभारी शेली ओबेरॉय को भी प्रमुख प्रचार चेहरों में जगह दी गई है। सूची में पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, पूर्व मंत्री गोपाल राय और इमरान हुसैन के साथ गुजरात के नेता इसुदान गढ़वी और गोपाल इटालिया भी शामिल हैं।गौरतलब है कि केरल और असम में 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। चुनाव आयोग के मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत तैयारियां जोरों पर हैं।