Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पानीपत में सीरियल चाइल्ड किलर गिरफ्तार, शादी समारोह से सामने आया दिल दहला देने वाला सच

हरियाणा के पानीपत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुशियों से भरे शादी समारोह के बीच पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर सीरियल चाइल्ड किलर होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय पूनम, जो राजनीति शास्त्र में एमए है, पिछले 2 साल 11 महीनों में चार मासूम बच्चों की हत्या कर चुकी है। इन मृत बच्चों में उसका अपना बेटा और तीन भतीजियां शामिल हैं।

नैल्था गांव में 1 दिसंबर को हो रही एक शादी के दौरान छह साल की विधि अचानक लापता हो गई। खोज के दौरान वह ऊपर की मंजिल के स्टोर रूम में एक छोटे टब में मृत पाई गई। कमरे की कुंडी बाहर से बंद होने और टब छोटा होने के कारण परिवार ने इसे हादसा मानने से इंकार कर दिया। इससे पुलिस को प्रारंभिक संदेह हुआ और मामला गंभीरता से लिया गया।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच आगे बढ़ाई। शादी के वीडियो फुटेज, परिवार की महिलाओं के बयान और घटनास्थल के सबूतों ने धीरे-धीरे शक की दिशा पूनम की ओर मोड़ दी। पूछताछ के दौरान जब सख्ती से सवाल किए गए, तो वह टूट गई और चारों हत्याओं की बात कबूल कर ली।पुलिस के अनुसार, सबसे हैरान करने वाला तथ्य यह है कि हर हत्या के बाद पूनम खुद ही सबसे ज्यादा विलाप और ड्रामा करती थी। वह बच्चों की तलाश में इधर-उधर दौड़ती, रोती और परिवार को सांत्वना देती, जिससे किसी को उस पर शक ही नहीं हुआ। उसके इस व्यवहार ने उसे हर बार शक के दायरे से बाहर कर दिया।

पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि पूनम ने ऐसा कदम क्यों उठाया और क्या इसके पीछे कोई मानसिक बीमारी, पारिवारिक विवाद या अन्य कारण थे। अधिकारी जल्द ही मामले में और खुलासे की संभावना जताते हैं।