अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के बाद आज शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 335.71 अंक गिरकर 80,208.28 पर आ गया। इस दौरान 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 114.15 अंक गिरकर 24,460.05 पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल, टाटा स्टील और एनटीपीसी में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर ट्रेंट, टाइटन, सन फार्मा और आईटीसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,999.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत बढ़कर 67.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। बुधवार को सेंसेक्स 166.26 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 80,543.99 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.35 अंक या 0.31 प्रतिशत टूटकर 24,574.20 पर बंद हुआ।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 335 अंक टूटा, निफ्टी में 114 अंक की गिरावट
You may also like
दिवाली से पहले यूपी में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, 9 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित.
दिवाली पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को योगी सरकार की सौगात, बढ़ा मानदेय और मिलीं नई सुविधाएं.
दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
लखनऊ के केंद्रीय विद्यालय में छात्रों को दी गई भारतीय सेना में भर्ती की जानकारी, 500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा.