Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख से सेंसेक्स 575 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,300 अंक के पार

Stock Market: स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 575 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 25,300 अंक के ऊपर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस महीने नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद के बीच एशिया तथा यूरोप के बाजारों में तेजी के बीच मुख्य रूप से बैंक और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 575.45 अंक यानी 0.70 प्रतिशत चढ़कर 82,605.43 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह एक समय 697.04 अंक तक चढ़ गया था। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 178.05 अंक यानी 0.71 प्रतिशत चढ़कर 25,323.55 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व सबसे अधिक लाभ में रहीं। इसके अलावा, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटर्नल और अदाणी पोर्ट्स भी लाभ में रहीं। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार दोपहर के कारोबार में सकारात्मक दायरे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत टूटकर 62.28 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।