Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

चले देशद्रोह का मुकदमा… राहुल गांधी पर भड़के गिरिराज सिंह

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान बेरोजगारी, शिक्षा और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि पश्चिम और भारत दोनों ही रोजगार संकट से जूझ रहे हैं. वहीं, चीन-वियतनाम जैसे कुछ देश ऐसी कठिनाइयों का सामना नहीं कर रहे हैं. राहुल गांधी के इस बयान पर सियासत गरमा गई. बीजेपी के कद्दावर नेता गिरराज सिंह ने उनपर हमला बोला और आरोप लगाया है कि वह भारत को गाली दे रहे हैं.

गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत की तारीफ करने के बजाय राहुल गांधी भारत के बाहर जाकर भारत को ही गाली दे रहे हैं, चीन की तारीफ कर रहे हैं. लगता है कि वह चीन के पैसों पर ही पल रहे हैं, तभी वह बाहर जाकर चीन का प्रचार कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए जो भारत के बाहर जाकर भारत की निंदा करते हैं और दुश्मन देशों की तारीफ करते हैं.’