Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

J-K: गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी से मौसम गुलजार, पर्यटकों के चेहरे खिले

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। इसे कश्मीर घाटी में सर्दियों की शुरुआत का संकेत माना जा रहा है। मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पर्यटक काफी खुश नजर आए।

सोनमर्ग और सिंथन टॉप जैसे दूसरे टूरिस्ट प्लेस पर भी हल्की बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।