Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

प्रेगनेंसी की खबरों पर भड़कीं सरगुन मेहता, बोलीं- 'दो साल से मैं प्रेग्नेंट ही हूं'

अभिनेत्री सरगुन मेहता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपनी गर्भावस्था से जुड़ी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें 'निराधार' बताया है।
सरगुन मेहता ने 2013 में अभिनेता रवि दुबे के साथ शादी की थी। ये पहली बार नहीं है जब इस दंपत्ति को लेकर इस तरह की खबरें सामने आई हैं।
इससे पहले भी अभिनेत्री अपने साक्षात्कारों में ऐसी अफवाहों का खंडन कर चुकी हैं।

'लाहौरिये' फिल्म की अभिनेत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की।उन्होंने लिखा, "पिछले दो साल से खबरों को हमसे पहले ही हमारी गर्भावस्था के बारे में पता चल जाता है।" उन्होंने लिखा, "कृपया शांत रहें और निराधार खबरें फैलाना बंद करें। किसी भी खबर को लिखने से पहले हमसे या हमारी टीम से उसकी सच्चाई जानने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।" उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आपको उस गर्भावस्था के बारे में कैसे पता जो मुझे और रवि को भी नहीं पता? कृपया इसे बंद करें।"