Breaking News

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, पंजाब के मुद्दों पर हुई बड़ी चर्चा     |   U18 एशिया कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर PM मोदी ने महिला U18 हॉकी टीम को बधाई दी     |   गुजरात पुलिस में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेंद्र सिंह मलिक बने DGP     |   'युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत', बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया     |   भारतीयों के खिलाफ नफरत फैलाने पर सिंगापुर सख्त, सोशल मीडिया से हटेंगी 14 पोस्ट     |  

Sant Sansad 2026: 'हमें अपने घर की स्त्रियों को भी दोबारा सनातन संस्कृति का पाठ पढ़ाना होगा' — सरितानंद गिरि

नई दिल्ली में 16 मई को NETWORK-10 द्वारा ‘संत संसद’ कार्यक्रम का आयोजिन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए संतों, धर्माचार्यों ने राष्ट्र, धर्म और संस्कृति से जुड़े अहम विषयों पर मंथन किया। 

इस विशेष आयोजन में सामाजिक समरसता, जातिवाद के दुष्प्रभाव, धर्मांतरण की चुनौतियां, तीर्थ स्थलों के विकास और भारत की आध्यात्मिक तथा आर्थिक शक्ति जैसे मुद्दों पर भी संवाद हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य संत समाज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर सरितानंद गिरि जी भी शामिल हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा " संस्कृति की रक्षा में महिलाओं की अहम भूमिका होनी चाहिए। राष्ट्र में सनातन के लिए कार्य होना बहुत जरूरी है। हमें अपने घर की स्त्रियों को भी दोबारा सनातन संस्कृति का पाठ पढ़ाना होगा।"