Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, ED ने कोर्ट में पेश की 60 पन्नों की चार्जशीट

प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ दिल्ली आबकारी मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की. ईडी द्वारा दायर 60 पन्नों की चार्जशीट में संजय सिंह पर कई आरोप लगाए हैं. खबरों के मुताबिक, ईडी ने इस मामले साजिश, मनी लॉन्ड्रिंग एवं आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया है. इस पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट 4 दिसंबर को सुनवाई करेगी

इससे पहले संजय सिंह कई बार राउज एवेन्यू कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट और सर्वोच्च न्यायालय में जमानत के लिए याचिका लगा चुके हैं, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज होती रही है.

24 नवंबर 2023 को राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की जेल हिरासत 4 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी थी. इससे पहले आप नेता संजय सिंह को कोर्ट ने 10 नवंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. 24 नवंबर यानी शुक्रवार को उनकी हिरासत पूरी होने के बाद उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था.

आम आदमी पार्टी ने लगातार इसे परेशान करने का आऱोप लगाती रही है.