Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

इस हॉलीवुड फिल्म से कॉपी है संजय दत्त की मुन्नाभाई MBBS

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म मुन्नाभाई MBBS के जरिए संजय दत्त और अरशद वारसी ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था. मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी पर्दे पर खूब जमी थी. इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 21 साल हो गए हैं और आज भी ये लोगों के दिलों में बसती है. आज भी जब टीवी पर ये फिल्म आती है तो लोग इसे बड़े ही चाव से देखते हैं. फिलहाल हम इस फिल्म की चर्चा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है कि इसके कई सीन हॉलीवुड फिल्म पैच एडम्स से कॉपी हैं.

पैच एडम्स साल 1998 में रिलीज हुई थी. अब इसी फिल्म के कुछ सीन को लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर कर रहे हैं और उसे मुन्नाभाई MBBS से जोड़ रहे हैं. यूजर ने फिल्म का एक सीन शेयर किया, जिसमें बोमन ईरानी क्लास में बच्चों को लेक्चर देते नजर आ रहे हैं और कुछ ऐसा ही एक सीन पैच एडम्स फिल्म का शेयर किया गया है. शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, “मेरी पूरी जिंदगी एक झूठ थी.” इस वीडियो में दोनों फिल्मों के और भी कई सीन दिखाए गए हैं.