फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने अपनी आगामी फिल्म "जय सोमनाथ" का ऐलान कर दिया है, जिसका निर्देशन केतन मेहता करेंगे। "जय सोमनाथ" की कहानी सन् 1025-1026 ईस्वी के उस समय से जुड़ी है, जब महमूद गजनी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर हमला किया कर उसे लूटा था। ये भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। इस वर्ष गजनी के आक्रमण और मंदिर के विनाश और उसके पुनर्निर्माण की 1000वीं वर्षगांठ है।
प्रेस रिलीज के अनुसार, "सोमनाथ, भारत की अदम्य भावना और भारतीय सभ्यता का प्रतीक है।" ये फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है और इसका निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस और माया मूवीज के बैनर तले हो रहा है। केतन मेहता इसके लेखक भी हैं। प्रोडक्शन बैनर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए इसके बारे में जानकारी दी।
कैप्शन में लिखा, "मंदिर टूट सकता है, लेकिन आस्था नहीं। संजय लीला भंसाली प्रस्तुत करते हैं - "जय सोमनाथ"। केतन मेहता द्वारा निर्देशित। 2027 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में।" संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म "लव एंड वॉर" है। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल अहम किरदार में हैं।
संजय लीला भंसाली और केतन मेहता फिल्म 'जय सोमनाथ' पर साथ मिलकर करेंगे काम
You may also like
भारी बर्फबारी से केदारनाथ धाम बर्फ की चादर में लिपटा, सुरक्षा बल मुस्तैद.
लैक्मे फैशन वीक: दिशा पटानी बनीं शोस्टॉपर, अमित अग्रवाल के ‘Orizon’ कलेक्शन ने बिखेरा जलवा.
भू-राजनीतिक तनाव के बीच शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट टला, टिकट धारकों को मिलेगा रिफंड.
पंजाब में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार, 24.5 किलो हेरोइन बरामद; 3 तस्कर गिरफ्तार.