Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

सना रईस खान ने दिया घरवालों को धोखा

कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में सना रईस खान एक ऐसी कंटेस्टेंट्स हैं, जिनको देख फैंस ने ये प्रेडिक्ट किया था कि वो खेल के पहले ही हफ्ते में शो से बाहर हो जाएंगी. लेकिन, बड़ी ही चालाकी से ‘अपनी स्ट्रांग स्ट्रेटर्जी’ का इस्तेमाल करते हुए बिग बॉस की ये वकील कंटेस्टेंट यहां तक पहुंच गई. भले ही इस हफ्ते सना को साथी कंटेस्टेंट्स ने घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया हो, लेकिन फिर भी वो बिना डगमगाए अपना खेल खेल रही हैं. यही नहीं, जल्द ही सना की वजह से खेल में नया ट्विस्ट भी आने वाला है.

दरअसल, बिग बॉस के घर में शुरुआत से ही सना अपनी कामचोरी के लिए जानी जाती हैं. फिलहाल, घरवालों ने उन्हें बर्तन धोने की जिम्मेदारी दी है. लेकिन, हमेशा की तरह इस बार भी वो जिम्मेदारी को नजरअंदाज करती नजर आएंगी. आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि सना के इस रवैये को देख मुनव्वर के साथ-साथ अभिषेक कुमार, विक्की जैन का गुस्सा भी उन पर फूटने वाला है.