Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

सलमान ने कहा उनकी सिर्फ 5 गर्लफ्रेंड रही हैं, इस अभिनेत्री ने बताया झूठ

 काजोल, सलमान खान और अजय देवगन ने एक साथ कई सारे गेम्स खेले थे और अपनी ऑडियंस को काफी एंटरटेन किया. जैसा कि आप जानते हैं काजोल अपने हंसमुख अंदाज के लिए लोगों के बीच काफी पॉप्युलर हैं. फिल्मों के साथ-साथ वह असल जिंदगी में भी काफी एनर्जेटिक और मस्ती मजाक से भरी इंसान हैं.

सलमान की बात को काजोल ने बताया झूठ

गर्लफ्रेंड वाली बात पर सलमान को जब वह झूठ बताती हैं तो लोग हैरान रह जाते हैं. ये बात उस वक्त की है जब बिग बॉस के मंच पर सलमान एक लाई डिटेक्टर टेस्ट वाला गेम खेलते हैं. जिसमें काजोल को सवाल करने का मौका मिल जाता है. वह कहती हैं क्या आपकी 5 से कम गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं इस पर अजय भी तुरंत जोक मारते हुए पूछते हैं एक टाइम पर. काजोल और अजय देवगन के सवाल पर सलमान खान जवाब देते हुए कहते हैं सिर्फ पांच गर्लफ्रेंड और उन्हीं के साथ निभाना बहुत मुश्किल हुआ करता था तब. सलमान का यह जवाब सुनकर वहां बैठी ऑडियंस ठहाके मारकर हंसने लगती है.