Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

‘ईद’ के मोहताज नहीं हैं सलमान खान

पिछले 13 साल में सलमान खान ने ईद के मौके पर 10 फिल्में रिलीज़ की हैं. बॉक्स ऑफिस पर इन 10 फिल्मों में से कोई एक फिल्म भी ऐसी नहीं है, जो फ्लॉप की कैटगरी में रखी जा सके. इन आंकड़ों को देखकर कोई भी कहेगा कि भाईजान के लिए ईद पर फिल्म रिलीज़ करना लकी साबित होता है. पर क्या सलमान खान अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए ईद की छुट्टी के मोहताज हैं? क्या उनकी फिल्म तभी चलती है जब वो ईद के मौके पर आती हैं