Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

‘सालार’ ने भी कस ली है कमर, ‘डंकी’ से होगा सामना

प्रभास की मच अवेटेड फिल्म सालार का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब फिल्म की रिलीज में बस कुछ ही वक्त बचा है. इसके बाद सिनेमाघरों में सालार गूंज उठेगी. एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर को पीछे छोड़ दिया है. अब 22 दिसंबर को रिलीज के साथ ही सालार शाहरुख की डंकी से टकराएगी. चलिए जानते हैं फिल्म ने रिलीज से पहले कितने कमाए?

Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सालार ने डंकी से दोगुनी कमाई रिलीज से पहले की है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने की तैयारी के साथ अबतक 30.96 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है. वहीं, 14 लाख 71 हजार 474 टिकटें भी सालार ने अपने नाम दर्ज कर ली हैं. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का पहला शो ही हाउसफुल होने वाला है.

डंकी ने भले ही एक दिन पहले सिनेमाघरों की कुर्सियों पर कब्जा कर लिया है. लेकिन, प्रभास की फिल्म एडवांस बुकिंग कमाई में जो कलेक्शन कर रही है वह बेहद शानदार है. वहीं, नेशनल चेन पीवीआर- आईनॉक्स और मिराज सिनेमा ने नॉर्थ में सारे सिंगल थिएटर में सिर्फ ‘डंकी’ को रिलीज करने का फैसला लिया. इसके बावजूद सालार एडवांस बुकिंग में बाजी मार गई