प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4–5 दिसंबर 2025 को भारत के आधिकारिक दौरे पर आएंगे। यह मुलाकात 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के तहत होगी। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी आपसी सहयोग एवं द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। भारत आगमन पर राष्ट्रपति पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगी। यह दौरा भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा, 4-5 दिसंबर को PM मोदी के न्योते पर आ रहे दिल्ली
You may also like
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस को खाली करने का आदेश.
हफ्ते की धमाकेदार शुरुआत, निफ्टी 25,800 के पार, सेंसेक्स 450 अंकों से ज्यादा उछला.
CM योगी का बच्चों के नाम पत्र, चाइनीज मांझे और मोबाइल की लत से दूर रहने की अपील.
सुसाइड या मर्डर! पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार के अंदर मिले तीन लोगों के शव.