Breaking News

नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |   भोटेकोशी त्रासदी के बीच पहले नेपाल और अब चीन में आया भूकंप     |   नेपाल बाढ़ में नई तबाही का अलर्ट: तिब्बत की अस्थायी झील से बहने लगा पानी, रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया     |   नेपाल के नुवाकोट में 5 गुना बड़े सैलाब का खतरा, 20-25 मिनट में बाढ़ की चेतावनी     |  

Rugby Premier League: अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मुंबई में पहले सीजन का शुभारंभ किया

पहली रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) का रविवार को शुभारंभ किया गया। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन और रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस उद्घाटन समारोह और उद्घाटन मैच में शामिल हुए। ये लीग 15 जून से शुरू हो चुकी है। 29 जून तक चलने वाली इस लीग का आयोजन मुंबई के अंधेरी स्थित मुंबई फुटबॉल एरेना में किया जा रहा है। भारत में पहली बार आयोजित की जा रही इस लीग में छह फ्रेंचाइजी दिल्ली रेड्ज, हैदराबाद हीरोज, कलिंगा ब्लैक टाइगर्स, चेन्नई बुल्स, मुंबई ड्रीमर्स और बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स भाग लेंगी।