Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

ओडिशा विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन

ओडिशा विधानसभा में बीजेपी विधायक की एक विवादास्पद और राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्षी बीजेडी और कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को हंगामा किया, जिसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12.09 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। बीजेडी विधायकों ने 1936 में कोशल के ओडिशा में विलय का जिक्र करते हुए जय नारायण मिश्रा के बयान पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से बयान देने की मांग की।

शनिवार को संबलपुर में एक आधिकारिक समारोह में भाग लेने के दौरान, पूर्व मंत्री जय नारायण मिश्रा ने अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया कि पश्चिमी क्षेत्र के लोग जिन्हें पहले कोशल के नाम से जाना जाता था, उपेक्षित थे, जबकि तटीय जिलों (उत्कल क्षेत्र) को लाभ मिला था। मिश्रा ने कहा था कि 1936 में उत्कल, कलिंग और कोशल क्षेत्र के विलय से ओडिशा का गठन हुआ था। उन्होंने ये भी कहा कि कोशल को ओडिशा में मिलाना एक “ऐतिहासिक भूल” थी।

कांग्रेस विधायकों ने राज्य भर में महिलाओं के खिलाफ “बढ़ते अपराध” का मुद्दा उठाया। जैसे ही विधानसभा में पूर्व मंत्री स्वर्गीय अनंत चरण दास को श्रद्धांजलि दी गई, उसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। 

हाथों में तख्तियां लेकर और नारे लगाते हुए विपक्षी सदस्य सदन के वेल में आ गए।बीजेपी विधायकों ने जहां वेल से नारे लगाए, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति स्पीकर के पोडियम पर चढ़ते नजर आए।

इसके बाद स्पीकर सुरमा पाढ़ी ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12.09 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। स्थगन के बाद, आंदोलनकारी बीजेडी सदस्यों ने विधानसभा परिसर में धरना दिया।