Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 हुई लॉन्च, जानिए इसके खास फीर्चस के बारे में

रॉयल एनफील्ड का नया मॉडल भारतीय बाजार में कदम रख चुका है. 2024 क्लासिक 350 इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गई है. इस नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 1.99 लाख रुपये रखी गई है. वहीं इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 2.30 लाख रुपये तक जाती है. नई क्लॉसिक 350 पांच नए वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है. जिसमें हेरिटेज, हेरिटेज प्रीमियम, सिग्नल, डार्क और एमराल्ड शामिल हैं. ये बाइक कुल 7 रंगों में आ रही है. 

ये बाइक कुल 7 रंगों में आ रही है. हेरिटेज वेरिएंट में दो रंग होंगे- मद्रास रेड और जोधपुर ब्लू. हेरिटेज प्रीमियम मेडेलियन ब्रॉन्ज़ कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जबकि सिग्नल वेरिएंट कमांडो सैंड में उपलब्ध होगा. रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 350 में कई नए फीचर्स को शामिल किया है. इस बाइक में एलईडी हेडलैम्प्स और एलईडी पायलट लैम्प लगाई गई हैं. इसके अलावा गियर-पोजिशन इंडिकेटर और इस बाइक में एक Type C USB चार्जिंग प्वाइंट भी दिया गया है. क्लासिक 350 के प्रीमियम वेरिएंट्स एमराल्ड और डार्क सीरीज में Tripper Pod लगाया गया है.