Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

अप्रैल में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 31 प्रतिशत बढ़ी, यूनिट्स बढ़कर 113164 हुई

Royal Enfield Sale: मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने शुक्रवार को बताया कि अप्रैल 2026 में उसकी कुल बिक्री में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष इसी महीने में 86,559 यूनिट्स की तुलना में अप्रैल 2026 में 1,13,164 यूनिट्स की बिक्री हुई।

आयशर मोटर्स समूह की कंपनी रॉयल एनफील्ड ने एक बयान में कहा कि घरेलू बिक्री अप्रैल 2025 के 76,002 यूनिट्स के मुकाबले 1,04,129 यूनिट्स रही, जो 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाती है। हालांकि, कंपनी ने आगे कहा कि निर्यात अप्रैल 2025 के 10,557 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 14 प्रतिशत घटकर 9,035 यूनिट्स रह गया।