Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

बदायूं में खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, दो यात्रियों की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के बदायूं में आधी रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां खड़े ट्रक से एक अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जन भर के करीब लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बीच सड़क पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया गया।