Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

रिया सिंघा के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित शानदार ग्रैंड फिनाले में रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीत लिया है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की जज और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने रिया सिंघा को क्राउन पहनाया। ग्रैंड फिनाले रविवार को राजस्थान के जयपुर में हुआ था।

उर्वशी रौतेला ने रिया को विजेता का क्राउन पहनाया। विजेता के नाम का एलान किए जाने के बाद उर्वशी ने कहा, "मैं महसूस करती हूं कि सभी लड़कियां क्या महसूस कर रही हैं। विजेता बेहद शानदार हैं।" उर्वशी ने आगे कहा कि मिस यूनिवर्स के वैश्विक मंच पर ये हमारे देश का बहुत अच्छे से प्रतिनिधित्व करेंगी।'