Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बंगाल में भारी बारिश-तूफान का खतरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन की वजह से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश तेज हो गई है। अगले कुछ दिनों में भी कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। ओडिशा के कई दक्षिणी और तटीय जिलों में पहले से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते अधिकारियों ने कई जगहों पर स्कूल बंद कर दिए हैं और इमरजेंसी टीमों और शेल्टर होम को तैयार रहने को कहा है। मौसम विभाग ने कई दक्षिणी जिलों के लिए रेड एलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिम बंगाल के ज्यादातर इलाकों में भी इसी सिस्टम की वजह से बूंदाबांदी या रिमझिम फुहारों की संभावना है। दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन तक भारी बारिश हो सकती है। कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम समेत कुछ उत्तरी तटीय इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। पूर्वी तटीय इलाकों में भारी बारिश लाने वाले सिस्टम के कारण अधिकारी एलर्ट पर हैं। मछुआरों को खराब मौसम में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।