Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में CSIR नेट की परीक्षा में धांधली

पूरे देश में नीट एग्जाम लीक होने को लेकर हंगामा मचा हुआ था, जिसके बाद अब देश में CSIR नेट एग्जाम 25 से 27 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे हैं. इस एग्जाम में पेपर लीक जैसी कोई घटना सामने न आए इस चीज को लेकर सरकार सतर्क हो गई है. इसी बीच आज यानी 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पेपर लीक करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया और सर्च ऑपरेशन चलाया.