Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

मुंबई पुरानी हो गई है’ बयान पर रजा मुराद का आया रिएक्शन

अगले पांच साल में हिंदुस्तान पर तेलुगू लोग राज करेंगे. मुंबई पुरानी हो चुकी है, अगले पांच साल में बॉलीवुड हैदराबाद में शिफ्ट होगा’- कहते हुए तेलंगाना के मंत्री मल्ला रेड्डी ने नए विवाद की शुरुआत की है. इस विवाद के चलते फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर रजा मुराद से उनकी राय पूछने के लिए संपर्क किया. रजा मुराद ने कहा, “ये सिर्फ एक पॉलिटिकल स्टेटमेंट है. अब तेलंगाना में इलेक्शन आ रहे हैं, इस इलेक्शन को मद्देनजर रखते हुए किया गया ये एक स्टेटमेंट है. इसे महत्व देने की या सीरियसली लेने की जरूरत नहीं है.”