Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

रानी मुखर्जी नहीं बनना चाहतीं स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा

करण जौहर को टॉक शो कॉफी विद करण 8 के हर सीजन में ‘रैपिड फायर’ राउंड का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. कभी कभी इन रैपिड सवालों के जवाब से निकला हुआ फायर सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हो जाता है कि ये आग बुझाते बुझाते एक्टर और उनकी पीआर टीम का दम निकल जाता है. लेकिन सीजन 8 के अब तक के एपिसोड इस तरह की फायर से बिल्कुल अलग है. हालांकि इस सीजन में भी एक्टर्स कई अच्छे जवाब देते (पीआर टीम से प्रभावित पोलिटिकली करेक्ट) हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन रानी मुखर्जी ने इस सीजन अपने जवाबों से ऑडियंस को काफी सरप्राइज किया.

‘टाइगर’ हो या ‘पठान’ यशराज फिल्म्स के ‘स्पाई यूनिवर्स’ के तहत आने वाली ये ऐसी सुपरहिट फ्रैंचाइजी है, जिसमें हर कोई शामिल होना चाहता है, सिवाय रानी मुखर्जी के. जब रानी से करण जौहर ने पूछा कि वो सलमान की टाइगर, शाहरुख की पठान या फिर स्पाई यूनिवर्स से जुड़ी फ्रेंचाइजी में से कोई और फिल्म, किस में काम करना चाहती हैं? तब रानी मुखर्जी ने इस सवाल का जवाब देते हुए करण से कहा कि मैं किसी और फ्रैंचाइजी का हिस्सा क्यों बनूं, जब मेरे पास मेरी खुद की फ्रैंचाइजी है. ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइजी.