झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए पहले दौर की वोटिंग से एक दिन पहले रांची के मोराबादी मैदान में चहल-पहल देखी गई। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम और चुनाव से जुड़े दूसरे साजो-समान के साथ पोलिंग पार्टी अलग-अलग जिलों के लिए रवाना हुईं।
जिला अधिकारियों के मुताबिक मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वोटरों और मतदान कर्मियों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम ले जाने वाले सभी वाहनों में जीपीएस लगा हुआ है। इसके अलावा उम्मीदवारों और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरे से स्ट्रांग रूम की निगरानी की जाएगी।
झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटों पर चुनाव होने हैं। बुधवार को पहले फेज में 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे दौर का मतदान 20 नवंबर को होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।