Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

800 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही रणबीर की फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ओपनिंग डे से ही धुआंधार कमाई कर रही है. इंडिया ही नहीं फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी देश के बाहर भी देखी जा सकती है. अब हाल ही में एनिमल के 13वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है. जिसके बाद ये उम्मीद जताई जा रही है कि एनिमल की आग इतनी जल्दी ठंडी नहीं होने वाली है. चलिए जानते हैं अबतक फिल्म का कुल कलेक्शन कितना हुआ?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, एनिमल ने रिलीज के 13वें दिन इंडिया में सभी भाषाओं में 10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने अबतक कुल 467.84 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. हालांकि, ये आंकड़ा 12 दिन से कम है. बता दें कि 12वें दिन फिल्म ने करीब 13 करोड़ रुपए कमाए थे. लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर अभी भी एनिमल छाई हुई है.