Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

रामदेव ने किया योगी सरकार के फैसले का स्वागत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांवड़ यात्रा के तहत कांवड़ रूट पर मौजूद सभी रेढ़ी वालों को अपनी दुकान के सामने अपना नाम लिखने का आदेश दिया. जिसके बाद इस आदेश पर सियासत छिड़ गई और वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है. हर तरफ से नाम लिखने के आदेश के खिलाफ से लेकर इसके समर्थन में बयान सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी बयान जारी किया है.

योग गुरु स्वामी रामदेव ने नाम लिखने के आदेश का समर्थन करते हुए कहा, जब स्वामी रामदेव को अपना नाम छुपाने की कोई जरूरत नहीं है, अपना परिचय देने में कोई दिक्कत नहीं है, तो फिर रहमान को अपना परिचय बताने में क्यों दिक्कत है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग में दुकान और ढाबों में मालिकों की नेम प्लेट लगाने के निर्णय का स्वागत किया है. साथ ही उन्होंने कहा, कांवड़ियों को नशे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए शिव ने तो नशा छुड़ाया है.