Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

नीतीश के… सत्ता में बदलाव पर बोले रामभद्राचार्य

बिहार में पिछले तीन दिनों से जारी सियासी ड्रामेबाजी रविवार को खत्म हो गई और बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश कुमार ने 9वीं बार नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. उनके शपथ लेते ही आरजेडी ने हमलावर हो गई. इस बीच जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने राम की शरण में विभीषण के आने का उदाहरण दिया और बताया कि नीतीश को आरजेडी के साथ सम्मान नहीं मिल रहा था.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के हाथरस में नीतीश कुमार के सीएम पद की शपथ लेने को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है अच्छा है. राजनीति में ये सब होता रहता है. नीतीश कुमार को वहां सम्मान नहीं मिल रहा था. जब रावण का भाई विभीषण राम के शरण में आ सकता है तो नीतीश कुमार के आने में क्या अंतर पड़ता है.