Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

राम गोपाल वर्मा की फिल्म व्यूहम पर लगी रोक

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘व्यूहम’ बीते काफी वक्त से विवादों का सामना कर रही है. इस फिल्म की रिलीज पर लगातार विरोध किया जा रहा था. अब इसी बीच राम गोपाल वर्मा को एक बड़ा झटका पहुंचा है. विवादों के चलते फिल्म ‘व्यूहम’ सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पा रही थी. अब तेलंगाना हाई कोर्ट ने फिल्ममेकर की ‘व्यूहम’ पर रोक लगा दी है. इस फिल्म को बीते दिन यानी 29 दिसंबर को रिलीज होना था. वहीं बताया जा रहा था कि फिल्म आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी की लाइफ पर बेस्ड है.

मेकर्स ने कोर्ट में अपनी बात को रखते हुए कहा था कि आर्टिस्टिक एक्सप्रेशंस को दबाया नहीं जा सकता. बता दें, तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के महासचिव नारा लोकेश ने फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की थी. याचिका में उन्होंने फिल्म के मेकर्स पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया था. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी याचिका में इस फिल्म को प्रोपेगेंडा फिल्म तक बताया है.