Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

राम का काम पूरा हुआ अब आगे क्या

अयोध्या के राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले एक हजार साल का रोडमैप भी तैयार कर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में कहा कि आज मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि कालचक्र बदल रहा है. ये सुखद संयोग है कि हमारी पीढ़ी को एक कालजयी पथ के शिल्पकार के रूप में चुना गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या भूमि हम सभी से, प्रत्येक रामभक्त से, प्रत्येक भारतीय से कुछ सवाल कर रही है. श्रीराम का भव्य मंदिर तो बन गया…अब आगे क्या? सदियों का इंतजार तो खत्म हो गया…अब आगे क्या

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज केवल राम लला की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई है बल्कि भारतीय संस्कृति की प्राण प्रतिष्ठा हुई है. उन्होंने कहा कि जब राम की प्रतिष्ठा होती है तो उसका असर शताब्दियों तक होता है. उन्होंने महर्षि वाल्मिकी का श्लोक सुनाते हुए कहा कि- राम की स्थापना दस हजार सालों के लिए है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि राम भारत की आस्था है, राम भारत का विधान है. राम ही भारत का प्रताप है. राम नित्यता है राम निरंतरता है.