Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

आ गई रकुल प्रीत-जैकी भगनानी की वेडिंग गेस्ट लिस्ट

यारियां फिल्म से फैंस के दिल में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अब अपनी लाइफ के नए फेज की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस प्रोड्यूसर और बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. दोनों 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी करने के लिए तैयार हैं. तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं. 19 और 20 फरवरी को कपल के प्री वेडिंग रिचुअल्स शुरू हो जाएंगे और 21 को दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे. दोनों के आउटफिट्स को लेकर तो डिटेल रिवील हो गई हैं. हम आपको बता रहे हैं कि इस ग्रैंड वेडिंग में मेहमान कौन होंगे और खाने के मेन्यू में क्या होगा.

रकुल प्रीत सिंह एक दशक से भी ज्यादा समय से फिल्में कर रही हैं. वहीं जैकी भगनानी भी इंडस्ट्री के एक बड़े फिल्म प्रोड्यूसर हैं और कई सारे एक्टर्स संग उनकी अच्छी जान-पहचान है. ऐसे में कपल की शादी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सारे स्टार्स के शामिल होने की खबरें हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस ग्रैंड वेडिंग में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का शामिल होना पक्का माना जा रहा है. इसके अलावा इसमें अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन जैसे स्टार्स नजर आ सकते हैं.