Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

ED-CBI को लेकर राजनाथ सिंह ने दिया विपक्ष को जवाब

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं. विपक्ष का कहना है कि केंद्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है. इस बीच देश के रक्षा मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने इसका जवाब दिया है. उनका कहना है कि विपक्ष लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है और अगर कोई सोचता है कि वे इस तरह के बयान देकर बच सकता है तो यह संभव नहीं है.