Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

राजस्थान में ठंड से मिलेगी राहत, सीकर और झुंझुनूं में येलो अलर्ट जारी

राजस्थान के कुछ जिलों में बीते कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन अगले कुछ दिनों में प्रदेश के लोगों को शीत लहर से थोड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल, राज्य में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी और शीत लहर से राहत मिलेगी। हालांकि, मौसम विभाग ने आज सीकर और झुंझुनू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का असर इन दोनों इलाकों में भी दिखेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पहले पश्चिमी राजस्थान में दिखाई देगा। उसके 48 घंटे बाद पूर्वी भाग में प्रभावित होगा। बहरहाल, आने वाले दिनों में लोगों को शीतलहर से राहत मिल सकती है, लेकिन अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने को कहा है।