Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

Rajasthan: धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर महिला की हुई मौत

धौलपुर रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। आगरा से धौलपुर की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। जिसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैं। महिला की पहचान होने के बाद जीआरपी चौकी द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। जीआरपी चौकी प्रभारी कुंवर पाल ने बताया कि आज आगरा कैंट स्पेशल 04196 से महिला के गिरकर घायल होने की सूचना मिली थी। चलती गाड़ी से महिला के गिरकर घायल होने की सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसे बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला की पहचान चंद्रा बाई (60) पत्नी ज्ञानी मीना निवासी सुनीपुर थाना बाड़ी सदर के रूप में हुई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार महिला आगरा की ट्रेन से धौलपुर आ रही थी और चलती हुई गाड़ी से गिर गई। महिला की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई हैं। जिनके आने के बाद मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हादसे के कारण की जांच की जाएगी।