Breaking News

'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |   इसरो ने अंतरिक्ष में लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट     |   नेपाल को भारत ने फिर भेजी मदद, राहत सामग्री लेकर दो एयरक्राफ्ट काठमांडू रवाना     |   कानपुर में पांडव नदी का बढ़ा जलस्तर, NDRF ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया     |   केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ईओएस-05 सैटेलाइट की कामयाब लॉन्चिंग पर ISRO को दी बधाई     |  

राजस्थान: जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने दिवाली मनाई

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बुधवार रात दिवाली के जश्न में राजस्थान के जैसलमेर के पास भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सजावट की और दीये जलाए।

ये रेगिस्तानी इलाका राजस्थान फ्रंटियर के अंतर्गत आता है, जहां बीएसएफ के जवानों ने हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया और देश को एकता और सुरक्षा का संदेश दिया।

सीमा चौकियों पर जवानों ने दीये जलाकर और मिठाइयां बांटकर दिवाली का जश्न शुरू किया। इस बीच, महिला जवानों ने सीमा पर उत्सव के माहौल को बढ़ाते हुए रंगोली बनाएं। इस मौके पर बीएसएफ ने पूरे देश को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।