Breaking News

PM मोदी ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी     |   'बजट में कुछ भी खास नहीं है', लोकसभा में बोले राहुल गांधी     |   भारत के लोगों के पास सबसे ज्यादा डेटा, AI के लिए यह पेट्रोल की तरह है: राहुल गांधी     |   पटना सिविल कोर्ट को फिर धमकी, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता     |   यूपी: योगी सरकार ने 10वां बजट किया पेश     |  

राजस्थान: उदयपुर में 55 साल की महिला ने दिया 17वें बच्चे को जन्म

राजस्थान के उदयपुर में 55 वर्षीय आदिवासी महिला रेखा कालबेलिया ने अपने 17वें बच्चे को जन्म दिया है। इनमें से पांच बच्चों, चार बेटे और एक बेटी की जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई थी। पांच अन्य बच्चे विवाहित हैं। उदयपुर के झाड़ोल गांव में रहने वाला यह परिवार जीवन का गुजारा मुश्किल से कर पाता है। ऐसे में एक और बच्चे के जन्म ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

रेखा की बेटी शीला कालबेलिया ने इस बात पर गहरा दुःख व्यक्त किया कि उनकी मां ने फिर से बच्चे को जन्म दिया। झाड़ोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. रोशन दरंगी ने बताया कि जब रेखा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो परिवार ने कहा था कि यह उनका चौथा बच्चा है, लेकिन आगे की जांच में पता चला कि यह उनका 17वां बच्चा था।