Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश, बंगाल की खाड़ी पर दबाव बढ़ने की संभावना

तमिलनाडु के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। कई इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव और गहरा होकर गहरे दबाव में बदल सकता है।

चेन्नई और आसपास के जिले चेंगलपेट, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर, उत्तरी तटीय शहर कुड्डालोर और तिरुवरूर और मन्नारगुडी सहित कावेरी डेल्टा क्षेत्र उन जगहों में शामिल हैं, जहां बारिश हुई। कई इलाकों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई।

बारिश के कारण यातायात प्रभावित हुआ और सड़कें पानी से भर गईं। आईएमडी-क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव चेन्नई से लगभग 830 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और नागपट्टिनम से 630 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है।