Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश, सड़कों पर पानी भरा

राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भरतपुर तहसील में सबसे ज्यादा 85 मि.मी. बारिश दर्ज की गई, उसके बाद डीग 60 मि.मी. बारिश देखी गई। अजमेर के टाटगढ़, भीलवाड़ा के सहाड़ा, भरतपुर के नगर सहित दूसरी जगहों पर 50 मि. मी. बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, राज्य के ज्यादार हिस्सों में औसत आर्द्रता 45 से 100 प्रतिशत के बीच रही। बुधवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।