Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

पुल बनाने वाली कंपनी के ठिकानों पर रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पुल निर्माण करने वाली कंपनी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी (SP Singla Construction Company) जो कि हाल के दिनों में विवादों में भी रही, उस पर बड़ा एक्शन लिया है. ईडी ने शुक्रवार सुबह कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की. ईडी की यह छापेमारी पटना समेत दिल्ली में भी हुई. ईडी की सुबह-सुबह हुई इस छापेमारी से हड़कंप मच गया.

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह छापेमारी की है. सिंगला कंपनी ने बिहार में आठ पुल बनाए हैं. जिनमें से 1700 करोड़ की लागत से पिछले साल कंपनी भागलपुर के अगुवानी घाट पर पुल बनवा रही थी जो कि दो बार ढह गया था. जिसके बाद यह कंपनी सुर्खियों में आई थी. सिंगला कंपनी को बिहार में 9 हजार करोड़ का अलग अलग ठेका मिला था.