Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आया: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। अमित शाह ने कहा कि जब तक बीजेपी है, न तो कोई आरक्षण खत्म कर सकता है और न ही देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर सकता है।

राहुल गांधी ने अमेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में कहा था कि कांग्रेस तब आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी जब भारत में इसकी जरूरत नहीं होगी। एक्स पर पोस्ट में अमित शाह ने कहा, ''देश को बांटने की साजिश रचने वाली ताकतों के साथ खड़ा होना और देश विरोधी बयान देना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है।''

अमित शाह ने कहा कि चाहे जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्र-विरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो या विदेश में भारत-विरोधी बयान देना राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा को हमेशा खतरे में डाला है और देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।