Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

राहुल गांधी और खड़गे आज भोपाल में करेंगे 'किसान महापंचायत', US ट्रेड डील के खिलाफ हल्लाबोल

भोपाल में आज कांग्रेस महापंचायत का आह्वान किया गया है। इस प्रस्तावित किसान महापंचायत में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शिरकत करने वाले हैं। किसान महापंचायत को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किसानों के बीच भ्रम फैलाने का गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें महाकाल मंदिर जाकर माफी मांगने की नसीहत दी है।

कांग्रेस जहां इस महापंचायत को राष्ट्रीय किसान अभियान की शुरुआत बता रही है और अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को किसान विरोधी कह रही है, वहीं मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों को ऐतिहासिक बताया है। सीएम ने दावा किया कि सिंचाई विस्तार, टेक्सटाइल पार्क और सोयाबीन के लिए भावांतर योजना के तहत 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि देकर किसानों को समृद्ध बनाया गया है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों में जो काम नहीं किए, वह उनकी सरकार ने कम वक्त में कर दिखाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में सबसे ज्यादा कॉटन मिलें बंद हुईं। एआई समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए सीएम ने कहा कि कपड़े उतारकर प्रदर्शन करना गंदी मानसिकता है, जिससे देश और प्रदेश की छवि खराब होती है।