Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

राहुल की यात्रा आज पहुंचेगी गुजरात

राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को गुजरात में दाखिल होगी, लेकिन उससे एक दिन पहले कांग्रेस विधायक अरविंद लदानी ने पार्टी को अलविदा कह दिया. इस तरह, अपनी यात्रा के जरिए कांग्रेस को मजबूत करने की राहुल गांधी की मुहिम को बड़ा झटका लगा है. गुजरात में एक के बाद एक कांग्रेस विधायक और नेता बीजेपी का दामन थामते जा रहे हैं. राहुल की जब से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई है, उसके बाद से कांग्रेस नेताओं के टूटने और बीजेपी से जुड़ने का सिलसिला भी जारी है.