Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Bihar: विधानसभा के बाहर आरजेडी नेता और राबड़ी देवी ने प्रदर्शन किया, महिलाओं के लिए की ये मांग

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री सह बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने एनडीए सरकार को घेरा है।विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बजट से पहले राबड़ी देवी हाथ में पोस्टर थामे पहुंचीं और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के लिए 200 यूनिट बिजली फ्री देना चाहिए और गैस सिलेंडर की भी कीमत 500 रुपये होनी चाहिए, जिससे आम जनता को काफी सुविधा होगी।