Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Kerala: पलक्कड़ में शुरु हुई RSS की तीन दिवसीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

केरल के पलक्कड़ में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिनों तक चलने वाली समन्वय बैठक की शुरुआत हुई। इसमें राष्ट्रीय महत्व के कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में उन पहलुओं पर भी चर्चा होगी, जो 2025 में आरएसएस के 100 साल पूरे होने के मौके पर शुरू की जाएंगी।

बैठक के पहले दिन आरएसएस सुप्रीमो मोहन भागवत शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी इसमें हिस्सा लेंगे। बैठक में लगभग 32 आरएसएस प्रेरित संगठनों की भागीदारी होगी, जिनका प्रतिनिधित्व लगभग 320 कार्यकर्ता करेंगे।