Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

75वें गणतंत्र दिवस पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

आज देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. यह दिन हर भारतवासी के लिए खास है. कर्तव्य पथ पर आज देश की ताकत का दम भी दिखाई देगा. वहीं आज देश में भी जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे हैं जहां गणमान्य लोगों ने झंडा फहराया. इसी बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे और वहां झंडा फहराया. उन्होंने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. मोहन भागवत ने कहा कि भारत के लोगों की शक्ति अनंत है. जब यह शक्ति बढ़ती है तो कई चमत्कार करती है.

संघ प्रमुख ने अपने भाषण में कहा की भारतवर्ष की ताकत अपरम्पार है. वह कभी भी कम नहीं थी. वह वैसी की वैसी ही बनी हैं, और उसके बल पर जब देश जागता है तो अनेकों चमत्कार होते हैं, जैसे आज हो रहे हैं. ऐसा भारतवर्ष आएगा, ऐसे जागेगा यह अगर हम आज से 40 साल पहले तो अपने ही लोग हमारी खिल्ला उड़ाते. लेकिन आज हम देख रहे हैं कि हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. यह शक्ति कहा से आई, यह शक्ति हमेशा से थी, लेकिन वह कामकर तब होती है जब हम बंधुभाव की सामुहिकता में बंधते हैं.