Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

आरसीबी ने पंजाब को चार विकेट से हराया

आईपीएल 2024 में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से मिली हार के बाद पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बराड़ ने कहा कि उनका प्लान ज्यादा से ज्यादा डॉट बॉल फेंककर बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का था, जिससे उन्हें विकेट मिलता। 

मैच में बराड़ ने 13 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने मिडिल ऑर्डर के खतरनाक बैट्समेन रजत पाटीदार को 18 रन पर और ग्लेन मैक्सवेल को तीन रन पर पवेलियन भेज दिया। इससे जीत के लिए 177 रन का पीछा कर रही आरसीबी थोड़ी मुश्किल में दिखी। लेकिन विराट कोहली के शानदार अर्धशतक और दिनेश कार्तिक की पावर हिटिंग की मदद से आरसीबी ने पंजाब को चार विकेट से हरा दिया।